झांसी में सूरज का तीखा प्रहार, पारा 41 डिग्री के पार
Jhansi News - झांसी में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लू के थपेड़े से लोग घरों में दुबक गए। टैक्सी चालक सुस्ताते नजर आए और केवल सुबह और शाम को ही यात्राएं मिल रही हैं। मिट्टी के बर्तनों...

झांसी, संवाददाता झांसी की पथरीली धरा पर सूरज तीखा प्रहार कर रहा है। बुवार अधिकतम ताप 41 डिग्री के पार रहा। सुबह 11.30 बजे से लू के थपेड़े महसूस हुई। चार घंटे तक ताप 40 डिग्री के ऊपर रहा। घर, दुकान, मकान, छतें भीषण तरीके से तप उठीं। सड़क, बाजार, चौक-चौराहों प्रमुख स्थानों पर सन्नाटा सा रहा। वहीं गुरुवार से अधिकतम व न्यूनतम ताप में बढ़ोतरी की संभावना है। बुधवार को सुबह 5.33 बजे सूर्योदय हुआ। आठ बजते ही धूप और गर्म हवाएं सताने लगी। 11.30 बजे तीखी धूप, तपिश और चल रही लू से शहरी सहम उठे। अधिकांश बंदे हाथ बंद दस्ताने, गमछा, टोपी, मफलर में पैक नजर आए।
दोपहर 2.30 बजते ही अधिकतम पारा 41.2 डिग्री पर पहुंच गया। जो शाम 4.30 बजे तक इसी धुरी पर टिका रहा। 5.30 बजे के बाद पारे में डाउनफाइल हुआ। इस वक्त गर्मी इतनी तीखी थी कि गली मोहल्लों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक लोग घरों में दुबके रहे। मकान-दुकान, दफ्तरों में कूलर-पंखे चलते रहे। इसके बाद भी बदन से पसीना निचुड़ता रहा। शाम 6.51 बजे सूर्यास्त होने के बाद भी गर्मी चरम पर रही। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में अधिकतम पारा 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम 23 से 28 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इन दिनों में गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं है। दो-तीन दिन बाद बादन छाए रहने से बारिश की संभावना है। स्टैंडों पर सुस्ताते दिखे टैक्सी चालक नगर के सीपरी, सदर, बड़ाबाजार, नगरा, नैनागढ़, स्टेशन, इलाइट, जीवन शाह, कानपुर चुंगी, खंडेराव गेट, कोतवाली, सैंयर गेट सहित अन्य चौराहों पर बने टैक्सी स्टैंडों में चालक सुस्ताते नजर आए। चालक चंद्रशेखर, अरविंद, सतीश कुशवाहा ने बताया कि केवल सुबह और शाम को ही सवारियां मिल रही हैं। दोपहर में किस्मत से भूली भटकी सवारी मिल जाए इसी इंतजार में खड़े हैं। गर्मी से अब धंधे पर भी असर पड़ रहा है। मिट्टी के बर्तनों की डिमांड बढ़ी गर्मी के तीखे वार के साथ मिट्टी के बर्तनों की डिमांड बढ़ गई है। खास तौर मिट्टी के घडे़, सुराही ज्याद बिक रहे हैं। हालांकि छोटा घड़ा 120 रुपए तो टोंटीदार घड़े की कीमत 150 से 300 रुपए तक है। सुराही भी 100 रुपए से शुरू होकर 150 और 200 रुपए तक है। दुकानदार प्यारेलाल बताते हैं कि इन दिनों इनकी डिमांड बढ़ी है। कोछाभांवर, बड़ागांव, चिरगांव, गुरसरांय, करैरा से अधिक सामान आता है। इसके अलावा आसपास भी इन्हें तैयार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इनकी बिक्री और बढ़ने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।