MPBSE MP Board Result 2025 Live: mpresults.nic.in पर जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, यूं कर सकेंगे चेक MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: MP Board 10th 12th Result mpresults nic in mp board result kab aayega - career news
Hindi NewsकरियरMPBSE MP Board Result 2025 Live: mpresults.nic.in पर जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, यूं कर सकेंगे चेक

MPBSE MP Board Result 2025 Live: mpresults.nic.in पर जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, यूं कर सकेंगे चेक

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे।

MPBSE MP Board Result 2025 Live: mpresults.nic.in पर जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, यूं कर सकेंगे चेक

MPBSE MP Board Result 2025 Live

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान | Thu, 01 May 2025 12:29 PM
हमें फॉलो करें

MPBSE MP Board Result 2025 Live Updates: मई माह के आते ही एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों बच्चों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से मई के पहले या दूसरे सप्ताह में कभी भी एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित किए जाने की उम्मीद है। आने वाले कुछेक दिनों में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( MPBSE ) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम की तिथि व समय का ऐलान किया जा सकता है। एमपी बोर्ड रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। एमपी बोर्ड परिणाम लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी उपलब्ध रहेगा। विद्यार्थियों को एमपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए दो डिटेल्स की जरूरत होंगी- रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर। नतीजे जारी होने पर रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर रिजल्ट व मार्कशीट चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप ( MPBSE MOBILE App ) पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

1 May 2025, 12:29:28 PM IST

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट

MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट

mpbse.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

mpresults.nic.in

उपरोक्त वेबसाइट्स के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। ये रहा लिंक

https://www.livehindustan.com/career/results/madhya-pradesh-board-result

1 May 2025, 11:16:04 AM IST

MP Board 10th 12th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आने का ट्रेंड

MP Board 10th 12th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड बीते तीन सालों से 10वीं 12वीं का परिणाम एक ही दिन एक साथ जारी कर रहा है। उससे पहले एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग दिन आता था। एमपी बोर्ड बीते पांच सालों में कब कब आया, इस पर नजर डालते हैं।

बीते 5 वर्षों में कब आया एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट

साल एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट

2024 24 अप्रैल 2024 24 अप्रैल 2024

2023 25 मई 2023 25 मई 2023

2022 29 अप्रैल 2022 29 अप्रैल 2022

2021 14 जुलाई 2021 29 जुलाई 2021

2020 4 जुलाई 2020 27 जुलाई 2020

1 May 2025, 10:17:56 AM IST

MP Board 10th 12th Result 2025 Live: मार्च में खत्म हुईं एमपी बोर्ड परीक्षाएं

MP Board 10th 12th Result 2025 Live: इस वर्ष एमपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 और इंटर की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच हुई थी। करोड़ों कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है।

1 May 2025, 09:24:33 AM IST

MP Board 10th 12th Result 2025 Live: प्रेस कांफ्रेंस में जारी होगा एमपी बोर्ड रिजल्ट

MP Board 10th 12th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। एमपी बोर्ड का रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर भी देखा जा सकेगा। इस साल राज्य में 16 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमपीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम के समय अपना प्रवेश पत्र संभाल कर रखें।

1 May 2025, 09:01:51 AM IST

MP Board 10th 12th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट के बाद मिलेगा रीचेकिंग का मौका

MP Board 10th 12th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड परिणाम की घोषणा के बाद 10वीं 12वीं के जो छात्र अंकों से असंतुष्ट होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों एक आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद, संशोधित अंकों को अंतिम माना जाएगा। पुनर्मूल्यांकन परिणाम जून 2025 में घोषित किया जाता है।

1 May 2025, 08:04:32 AM IST

MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

- कक्षा 10 व 12 एमपी बोर्ड का रिजल्ट जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।

- 10वीं के स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 लिंक (MP Board HSC Result 2024) होम पेज पर उपलब्ध होगा। उस पर क्लिक करें। 12वीं वाले HSSC लिंक पर क्लिक करें। यह एमपी परीक्षा परिणाम 2025 विंडो पर ले जाएगा।

- अब लॉगिन विंडो में रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।

- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

- इसे प्रिंट करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे सेव कर लें।

1 May 2025, 08:04:32 AM IST

MP Board 10th 12th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में

MP Board 10th 12th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। कभी भी डेट और टाइम का ऐलान किया जा सकता है। दोनों कक्षाओं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक साथ घोषित होंगे।

1 May 2025, 08:04:32 AM IST

MP Board 10th 12th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार 16 लाख से ज्यादा बच्चों को

MP Board 10th 12th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए हैं। जिनमें कक्षा 10वीं में 9,53,777 और कक्षा 12वीं में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है। अब इन बच्चों को नतीजों का इंतजार है।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , यूपी बोर्ड रिजल्ट, यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 , यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |