झांसी में गुस्से में आए किसान फांसी लगाकर दी जान
Jhansi News - झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के गांव बिठरी में एक किसान श्रवण कुमार ने गुस्से में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिवार...
झांसी, संवाददाता चिरगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव बिठरी में अचानक गुस्से में आए किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव बिठरी निवासी वीर सिंह राजपूत का 40 वर्षीय बेटा श्रवण कुमार खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह बगल में अलग अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। बीती देर रात वह अचानक गुस्सा में आया और अपने कमरे में चला गया। पत्नी वर्षा राजपूत ने कारण पूछा तो अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। वहां उसने रस्सी के सहारे पंखे से फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। काफी देर तब जब बाहर नहीं निकला तो पत्नी ने शोर मचाया। पड़ोस ससुराल वालों को बुलाया। उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो श्रवण फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे परिजनों के पैरों तले जमीन सरक गई। वहीं फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा। तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। वह फूट-फूटकर रो पड़े। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो मामला खुदकुशी का है। जांचकी जा रही है।
परिवार में कोहराम
फांसी लगाकर युवक द्वारा दी गई जान के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी बेहोश हो गई। लोगों ने बताया कि श्रवण कुमार खेती किसानी करता था। वह शराब पीने का आदी था। बीती देर रात गुस्से में कहीं से आए थे। इसके बाद कमरे में चले गए। वह चीख रहे थे। गुस्सा हो रहे थे फिर दरवाजा बंद कर लिया। पत्नी ने खुलवाने की कोशिक की। लेकिन, कुछ नहीं हुआ। पता नहीं उन्होंने यह कदम उठाया कुछ पता नहीं है।
बेटे के सिरसे उठा पिता का साया
युवक द्वारा फांसी लगाकर दी गई जान के बाद उसकी पत्नी बेहोश हो गई। वहीं भाई भाई के लिए रो पड़ा। उनके परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात जब श्रवण के घर से रोने बिलखने की आवाजें आई तब घटना की जानकारी हो सकी। अंदर से दरवाजा बंद था। उसे तोड़ा गया। बताया, उसका एक बेटा है। उसकी मौत के बाद बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।