Inauguration of Poetry Conference and Magazine in Jhansi सरस काव्य गोष्ठी व पत्रिका का हुआ विमोचन, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsInauguration of Poetry Conference and Magazine in Jhansi

सरस काव्य गोष्ठी व पत्रिका का हुआ विमोचन

Jhansi News - सरस काव्य गोष्ठी व पत्रिका का हुआ विमोचनफोटो नंबर 09 काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ करते कवि।झांसी, संवाददाताशास्त्री विश्व भारती संस्कृति एवं साहित्य शोध

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीWed, 13 Nov 2024 07:52 PM
share Share
Follow Us on
सरस काव्य गोष्ठी व पत्रिका का हुआ विमोचन

सरस काव्य गोष्ठी व पत्रिका का हुआ विमोचन फोटो नंबर 09 काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ करते कवि।

झांसी, संवाददाता

शास्त्री विश्व भारती संस्कृति एवं साहित्य शोध संस्थान, शास्त्री भवन, सीपरी बाजार झांसी के सभाकक्ष में नवम्बर माह की मासिक साहित्यिक काव्य संगोष्ठी डॉ. प्रमोद कुमार अग्रवाल साहित्यभूषण की अध्यक्षता एवं डॉ० सुमन मिश्रा कवियत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि ब्रजलता मित्रा, रमाशुक्ला, रचना तिवारी, डॉ० एके हिन्वासिया, हरशरण शुक्ल, डॉ बीबी त्रिपाठी रहे।

गोष्ठी का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। वीरांगना महारानी महारानी लक्ष्मी बाईसा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सरस- काव्य प्रस्तुति कए गए। रवि कुशवाहा, राजेश तिवारी मक्खन, उस्मान अश्क, अताउल्ला, डॉ केके साहू, काशीराम सेन सहित अन्य ने बेहतरीन कविताएं सुनाई। जिस पर लोग वाह-वाह कह उठे। इसके अलावा ''मधुप'' गयाप्रसाद वर्मा, मधुरेश कैलाश मालवीय, दिनेश शर्मा, संजय तिवारी, रचना तिवारी, सुखराम चतुरवेदी सहित अन्य ने भी उम्दा रचनाएँ प्रस्तुत की। इस अवसर पर रचना तिवारी द्वारा बुन्देलखण्ड की सफल-सशक्त नारियों के जीवन की पहचान देने वाली रचित पुस्तक ''पहचान'' का विमोचन किया गया। डॉ० प्रमोद अग्रवाल जी के सम्पादन में प्रकाशित ''वैश्विक साहित्य त्रैमासिक पत्रिका का का विमोचन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।