Grand Procession Celebrates Rajmata Ahilyabai Holkar Jayanti in Chhibramau पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का किया गया जोरदार स्वागत, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsGrand Procession Celebrates Rajmata Ahilyabai Holkar Jayanti in Chhibramau

पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का किया गया जोरदार स्वागत

Kannauj News - छिबरामऊ में राजमाता अहिल्यावाई होल्कर की जयंती पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भाजपा विधायक, पालिकाध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजSun, 1 June 2025 02:20 AM
share Share
Follow Us on
पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का किया गया जोरदार स्वागत

छिबरामऊ, संवाददाता। राजमाता अहिल्यावाई होल्कर की जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में कई जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भाजपा विधायक, पालिकाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख समेत तमाम जनप्रतिनिधि शामिल रहे। नगर के पूर्वी बाईपास ब्लॉक मुख्यालय गेट से राजमाता अहिल्यावाई होल्कर की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जहां कई जीवंत झांकियां शामिल थी। वहीं तिरंगा झंडा लेकर घुुड़सवार आगे चल रहा था। पाल समाज के लोग पीला साफा और पीला अंगौछा गले में डालकर हाथ में पीले झंडे लहराते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा का नगर में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग का भ्रमण करती हुई पश्चिमी बाईपास नहर कोठी पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा विधायक अर्चना पांडेय, पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, तालग्राम ब्लॉक प्रमुख राजीव सिंह पुच्ची ठाकुर, छिबरामऊ ब्लॉक प्रमुख सुषमा पाल, बादाम सिंह पाल, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत, भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, सोसाइटी अध्यक्ष मुनीष मिश्रा, राहुल पाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शाक्य, गजेंद्र सिंह पाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।