देश की सुख-शांति और सुरक्षा को हो रहा यज्ञ
Kannauj News - सिकंदरपुर के धिंगपुर गांव में 51 कुंडीय गमादेवी शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इस यज्ञ का आयोजन श्री महंत सोमवारपुरी नागा संन्यासी की देखरेख में हो रहा है। यज्ञ का उद्देश्य समाज में सुख, शांति और देश की...

सिकंदरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के धिंगपुर गांव में 51 कुंडीय गमादेवी शतचंडी महायज्ञ श्री महंत सोमवारपुरी नागा संन्यासी की देखरेख में चल रहा है। दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। कथावाचक अरुणेश मिश्रा, मुख्य यज्ञाचार्य वेद नारायण पांडेय, नागा संन्यासी महंत सोमवारपुरी ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामायण में आया है कि ...प्रातः महामुनि शरण रघुराई, निर्भय यज्ञ करो तुम जाई, यज्ञ करन लगे मुनिझारी आप रहे मख रखवारी। यहां पर वही यज्ञ हो रहा है। यह यज्ञ देश और समाज में सुख, शांति और देश की रक्षा के लिए हो रहा है।
यह यज्ञ हमारे हर बंधु की रक्षा करेगा, हमारे प्रांत की रक्षा करेगा। साथ ही हमारे देश की सीमा पर जो युवा साथी जवान देश के लिए लड़ रहे हैं, हम उनके सुख शांति के लिए यज्ञ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब एक होकर सनातन धर्म के सनातनी की तरफ से यह एक हो रहा है। क्षेत्र में शांति हो और हमारे देश की सीमा पर भी शांति रहे। हमारे देश में कोई भी ऐसी अप्रिय घटना घटित न हो उसके लिए यह शतचंडी महायज्ञ कर रहे हैं। हर वर्ग के लोग यज्ञ में भाग ले रहे हैं। बड़े ही प्रेम से यज्ञाचार्य कानपुर, चित्रकूट, काशी से आए हुए विद्वान बड़े ही सुंदर ढंग से वेद मंत्रों का उच्चारण करके इस यज्ञ को संपन्न करा रहे हैं। हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। उसके लिए कामना करते हैं, कि हमारे हिन्दुस्तान की विजय हो, धर्म की रक्षा के लिए हम सब संत तैयार है। सभी नागा सन्यासी देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। इस मौके पर रामकिशोर दुबे, आनंद किशोर दुबे, सरित अग्निहोत्री, मोनू दुबे, जीते शाक्य, हरिराम शाक्य, कमलकिशोर दुबे, बालकिशोर दुबे आदि क्षेत्र के काफी लोग यज्ञ में आहुतियां दे रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।