Land Dispute in Jahanganj Leads to Shooting Two Injured सैफ्टी टैंक बनवाने के विवाद में मारी गोली, चाचा-भतीजा घायल, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsLand Dispute in Jahanganj Leads to Shooting Two Injured

सैफ्टी टैंक बनवाने के विवाद में मारी गोली, चाचा-भतीजा घायल

Azamgarh News - जहानागंज के शाहपुर गांव में भूमि विवाद के चलते अंब्रिश सिंह के पुत्र अभिषेक और उनके चाचा बृजमोहन को गोली लग गई। घटना के समय अभिषेक अपने घर के सामने सेफ्टिंग टैंक का निर्माण करवा रहा था। हमलावरों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sun, 11 May 2025 02:01 PM
share Share
Follow Us on
सैफ्टी टैंक बनवाने के विवाद में मारी गोली, चाचा-भतीजा घायल

जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अंब्रिश सिंह का अपने पट्टीदार आनंद सिंह पुत्र गुड्डू से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। अंब्रिश का पुत्र 24 वर्षीय अभिषेक सिंह रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने घर के सामने सेफ्िंटग टैंक का निर्माण करा रहे थे। तभी पट्टीदार आनंद सिंह ने प्रतिरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी होने लगी। तभी आनंद पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से अभिषेक सिंह और उनके चाचा 43 वर्षीय बृजमोहन पुत्र हरी नरायन घायल हो गये। दोनों घायलों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टर ने हालत गंभीर देख दोनों को वाराणसी हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल अभिषेक के पिता अंब्रिश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ने फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।