Massive Tricolor Rally by BJP Celebrates Surgical Strike Success भारत माता के जयकारों से गूंज उठा नगर, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsMassive Tricolor Rally by BJP Celebrates Surgical Strike Success

भारत माता के जयकारों से गूंज उठा नगर

Kannauj News - शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा रानी अंबतीबाई तिराहा से शुरू होकर ठठिया रोड चैराहा तक गई। यात्रा में लोग भारत माता के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजSun, 18 May 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
भारत माता के जयकारों से गूंज उठा नगर

तिर्वा, संवाददाता। कस्बे में शनिवार की शाम भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा रानी अंबतीबाई तिराहा से शुरू होकर ठठिया रोड चैराहा तक गई। यात्रा में शामिल लोग भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी घटना के बाद देश की सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आंतकवादियों पर की गई सर्जिकल स्ट्राईक की खुशी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कस्बे के रानी अबंतीबाई तिराहा से शुरू होकर ठठिया रोड चैराहा तक पहुंची। यात्रा में डीजे की धुन पर कई युवक थिरकते नजर आए।

उसके पीछे बाइकों व पैदल चल रहे लोग भारत माता की जयकारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष कैलाश राजपूत, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, आकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, सभासद अंशू गुप्ता, संजू ठाकुर समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।