Disability Aid Distribution Event in Ratanpur Nautanwa Block विधायक ने दिया 36 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsDisability Aid Distribution Event in Ratanpur Nautanwa Block

विधायक ने दिया 36 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल

Maharajganj News - भगवानपुर में रतनपुर सभागार में प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया और बीडीओ अमित कुमार मिश्र की उपस्थिति में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने 36 दिव्यांगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 18 May 2025 06:26 AM
share Share
Follow Us on
विधायक ने दिया 36 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल

भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा ब्लाक के रतनपुर सभागार कक्ष में प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया व बीडीओ अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आए नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने 36 दिव्यांगों में ट्राई साइकिल व एक स्मार्ट केन का वितरण किया। इस दौरान जिला दिव्यांग सशक्तिकरण महराजगंज के सहायक दिलीप कुमार गुप्ता, सुबोध यादव, एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद, एडीओ आईएसबी बिस्मिल्लाह खान, एपीओ शशिकांत, सचिव गणेश चन्द्र त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप पाण्डेय, गिरजाशंकर पाण्डेय, ग्राम प्रधान राकेश पटेल, विजय मद्धेशिया, रामफल साहनी, गणेश मद्धेशिया, बैजनाथ यादव, राजू पासवान, विनय कुमार मिश्र, विजयनाथ यादव, भोलेन्द्र मिश्र, कन्सल्टिंग इन्जीनियर आदित्य कुमार चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।