BJP Selects Regional Coordinators for One Nation One Election Campaign एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के लिए 17 जिला संयोजक घोषित, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsBJP Selects Regional Coordinators for One Nation One Election Campaign

एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के लिए 17 जिला संयोजक घोषित

Kanpur News - भाजपा ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' अभियान को गति देने के लिए क्षेत्रीय और जिला संयोजकों का चयन किया है। कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने 17 पूर्व जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। ये संयोजक...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 12 April 2025 03:51 AM
share Share
Follow Us on
एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के लिए 17 जिला संयोजक घोषित

एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान को गति देने के लिए भाजपा ने क्षेत्रीय संयोजक व जिला संयोजकों का चयन किया है। शुक्रवार को कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सूची जारी की। 17 पूर्व जिलाध्यक्षों को कमान सौंपी गई है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी के मुताबिक कानपुर उत्तर से दीपू पांडेय, दक्षिण से कौशल किशोर दीक्षित व ग्रामीण सें राम शरण कटियार संयोजक होंगे। सभी अपने-अपने जिलों में अभियान का संचालन करेंगे और आमजन को इसका महत्व बताएंगे। महामंत्री राम किशोर साहू क्षेत्रीय संयोजक और वीरेंद्र तिवारी सह संयोजक की भूमिका में होंगे। जल्द ही जिलेवार बैठकों, जनसभाओं, संवाद कार्यक्रमों और जनजागरण रथों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।