टहलने निकले वृद्ध को पुलिस का लोगो लगी गाड़ी ने मारी टक्कर, घायल
Kanpur News - चकेरी के रामादेवी चौराहे पर 80 वर्षीय चुनका साहू को पुलिस का लोगो लगी कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद उन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर हैलट रेफर किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी...

चकेरी। रामादेवी चौराहे के पास शनिवार को टहलने निकले 80 वर्षीय वृद्ध को एक पुलिस का लोगो लगी कार ने पैर में टक्कर मार दी। वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। रामादेवी निवासी 80 वर्षीय चुनका साहू शनिवार को टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान उन्हें पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनके पैर में गाड़ी चढ़ गई। वृद्ध के अनुसार गाड़ी में पुलिस का लोगो लगा था। इसके बाद उन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती किया। इसके बाद हैलट रेफर किया गया। रामादेवी चौकी प्रभारी विनीत त्यागी ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। अगर कोई तहरीर आती है तो जांचकर कार्रवाई की जायेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।