Empowering Farmers through Climate-Smart Agriculture in Kanpur IIPR s 2025 Initiative वैज्ञानिकों ने 5200 किसानों को दी जलवायु अनुकूल खेती की तकनीक की जानकारी, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsEmpowering Farmers through Climate-Smart Agriculture in Kanpur IIPR s 2025 Initiative

वैज्ञानिकों ने 5200 किसानों को दी जलवायु अनुकूल खेती की तकनीक की जानकारी

Kanpur News - कानपुर में भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान ने कृषि संकल्प अभियान-2025 के तहत 5200 किसानों को जलवायु अनुकूल खेती और जैविक संरक्षण तकनीकों की जानकारी दी। 15 वैज्ञानिक टीमों ने किसानों को सूखे सहनशील दलहन,...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरMon, 2 June 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
वैज्ञानिकों ने 5200 किसानों को दी जलवायु अनुकूल खेती की तकनीक की जानकारी

कानपुर। भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (आईआईपीआर) के चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के चौथे दिन रविवार को किसानों को तकनीकी सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। इसमें 15 वैज्ञानिक टीमों ने कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, औरेया और फतेहपुर के 45 गांवों में पहुंचकर 5200 किसानों को जलवायु अनुकूल खेती, जैविक संरक्षण तकनीकें और बाजार के बारे में बताया। निदेशक डॉ. जीपी दीक्षित ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कार्यों की समीक्षा करने के साथ किसानों से बातचीत की। वैज्ञानिकों ने सूखे सहनशील दलहन किस्मों, फसल विविधीकरण, जैविक कीट-रोग नियंत्रण विधियों पर किसानों को प्रशिक्षित किया। महिला किसानों के साथ पोषणोन्मुख खेती, घरेलू जैविक खाद निर्माण और रसोई बगीचों पर संवाद हुआ।

युवाओं से कृषि के आधुनिक पहलुओं के साथ ग्रामीण नवाचार पर चर्चा की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।