महिला ने बच्चे को थप्पड़ मारे, गाल पर नोचा, बेटे से बोली चप्पलों से पीटो
Kanpur News - कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गोविंदनगर में पार्क में खेल रहे बच्चों के बीच विवाद होने पर

गोविंदनगर में पार्क में खेल रहे बच्चों के बीच विवाद होने पर एक महिला ने दूसरे बच्चे को जमकर पीटा। यही नहीं उसके चेहरे पर गहरे घाव दिए। इस दौरान महिला का बेटा बच्चे को लातों, चप्पलों से पीटता रहा। आस पास लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन महिला नहीं रुकी। बच्चा बिलखते हुए घर पहुंचा, और पूरी बात बताई। परिजन गोविंदनगर थाने पहुंचे और शिकायत की, हालांकि पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर खानापूरी कर दी है। पूरी घटना पास खड़े बच्चों ने अपने मोबाइल पर कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। गोविंदनगर क्षेत्र डी ब्लॉक स्थित भगत सिंह पार्क के पास रीना शर्मा अपने बेटे युवराज व पति संग रहती हैं।
शनिवार को युवराज पार्क में खेल रहा था। तभी पड़ोस का रहने वाला लड़का भी वहीं पहुंच गया। युवराज की गेंद दूसरे लड़के के पास गई। मांगने पर उसने युवराज को गेंद फेंक कर मारा। विरोध पर वह गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इसके बाद अपनी मां को ले आया। बेटे के साथ पहुंची महिला परमजीत ने युवराज का हाथ मोड़ते हुए कई थप्पड़ मारे। इसके बाद अपने बेटे से चप्पलों से पिटवाया। इसके बाद महिला ने उसके गाल पर नाखून से नोचा, जिससे गहरे घाव हो गए। आसपास खड़े बच्चे छोड़ देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।