RSS Celebrates Hindu Empire Day with Enthusiasm in Kanpur परशुराम वाटिका में मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsRSS Celebrates Hindu Empire Day with Enthusiasm in Kanpur

परशुराम वाटिका में मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस

Kanpur News - कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने आर्य नगर और बेनाझाबर में हिंदवी साम्राज्य दिनोत्सव मनाया। इस अवसर पर वीर शिवाजी की याद में उत्सव आयोजित किया गया। डॉक्टर हेमंत मोहन ने हिंदुत्व और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 8 June 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
परशुराम वाटिका में मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस

कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बंधुओं ने आर्य नगर और बेनाझाबर में हिंदवी साम्राज्य दिनोत्सव (हिन्दू साम्राज्य दिवस) परशुराम वाटिका, आर्य नगर में मनाया। अर्जुन शाखा परशुराम वाटिका में बड़े उत्साह के साथ वीर शिवाजी को याद करते हुए यह उत्सव मनाया गया। डॉक्टर हेमंत मोहन ने हिंदू साम्राज्य दिवस मे लोगों को हिंदुत्व, संस्कृति, सनातन धर्म का संदेश दिया। शोभित वाजपेई, बाबूलाल, सुजीत अवस्थी, दिनेश मिश्रा, मनोज तोमर, संजीव अवस्थी, ज्योति, वीरेंद्र, शैलेन्द्र, समीर शुक्ला वीणा, चंद्रशेखर, रविशंकर, आर एन खन्ना के साथ वीर शिवाजी, डॉ. हेडगेवार जी, गुरु जी के चित्रों पर चंदन लगाकर पुष्प अर्पित किए। वीर शिवाजी के वीरता के बारे में शाखा पर चर्चा हुई।

अर्जुन शाखा में सुभाषित, अमृत वचन, बौद्धिक और गीत हुए। भारत माता, वंदे मातरम और देश भक्ति गीतों से परशुराम वाटिका गूंज उठी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।