Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsShri Ram Birth Celebration at Rawatpur Seven-Day Ram Katha Event
श्री राम जन्मोत्सव पर गाए सोहर, मंगल गीत
Kanpur News - कानपुर। श्री रामलला मंदिर रावतपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरMon, 9 June 2025 09:31 PM

श्री रामलला मंदिर रावतपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन सोमवार को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने सोहर, मंगल गीत गाते हुए नृत्य किया। कथावाचक सरल ने कहा कि जब अधर्म बढ़ने लगता है तब प्रभु अवतार लेते हैं। उन्होंने सभी को धर्म के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर झांकी सजाई गई। कथा में सुशील मिश्रा, अवनीश मिश्रा, संतोष गिरि, शशिकांत दीक्षित, अजय शुक्ला, धीरज सेंगर, राजकुमार सिंह, राजेश चौधरी, राजा मिश्रा, नीतेश मिश्रा, मोहित मिश्रा, रवि अग्निहोत्री, राजू चंदेल, आलोक पांडेय आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।