पूर्व राष्ट्रपति के आगमन पर रोका गया यातायात
Kanpur News - पूर्व राष्ट्रपति के आगमन पर रोका गया यातायात पूर्व राष्ट्रपति के आगमन पर रोका गया यातायात पूर्व राष्ट्रपति के आगमन पर रोका गया यातायात

चकेरी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शहर आगमन पर रामादेवी चौराहे पर यातायात रोका गया। इसके बाद चौराहे पर चौतरफा जाम लग गया। वहीं मरीज को लेने जा रही एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई। इसके बाद यातायात पुलिस कर्मियों ने जाम को खुलवाया। रामनाथ कोविंद करीब ढाई बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद उनका काफिला एयरपोर्ट से निकला। रामादेवी चौराहे पर काफिला आने से करीब 20 मिनट पहले यातायात को रोक दिया गया। वहीं लाइन में एक खाली एम्बुलेंस को भी रुकना पड़ा। पूर्व राष्ट्रपति का काफिला निकलने के बाद यातायात को खोला गया। इससे चौराहे पर चौतरफ जाम लग गया। वहीं चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने की मशक्कत करते रहे। करीब आधे घंटे के बाद चौराहे पर यातायात सामान्य हो सका।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।