Woman Assaulted After Complaining About Harassment in Jajmau महिला से छेड़खानी के विरोध पर पीटा, रिपोर्ट, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsWoman Assaulted After Complaining About Harassment in Jajmau

महिला से छेड़खानी के विरोध पर पीटा, रिपोर्ट

Kanpur News - महिला से छेड़खानी के विरोध पर पीटा, रिपोर्ट महिला से छेड़खानी के विरोध पर पीटा, रिपोर्ट महिला से छेड़खानी के विरोध पर पीटा, रिपोर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 27 March 2025 07:20 PM
share Share
Follow Us on
महिला से छेड़खानी के विरोध पर पीटा, रिपोर्ट

चकेरी। जाजमऊ में छेड़खानी के विरोध में आरोपित ने महिला के घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान आरोपित ने पीड़िता के सिर में ईंट मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। जाजमऊ निवासी महिला के अनुसार, उनके घर के पास रहने वाला गोलू उर्फ सुनील बीते कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। 26 मार्च को पीड़िता उनके पति काम पर गए थे। वह घर पर अकेली थीं, तभी आरोपित मौका पाकर घर में घुस आया और उनसे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट की। इसके बाद आरोपित धमकाते हुए भाग गया। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया, तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।