Youth Campaign Against School Fee Hike and Private Hospital Exploitation in Kanpur स्कूल, अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ सपा का हस्ताक्षर अभियान, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsYouth Campaign Against School Fee Hike and Private Hospital Exploitation in Kanpur

स्कूल, अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ सपा का हस्ताक्षर अभियान

Kanpur News - स्कूल, अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ सपा का हस्ताक्षर अभियान स्कूल, अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ सपा का हस्ताक्षर अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 13 April 2025 09:45 PM
share Share
Follow Us on
स्कूल, अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ सपा का हस्ताक्षर अभियान

कानपुर। समाजवादी युवजन सभा ने स्कूलों की फीस वृद्धि और महंगी कॉपी-किताबों समेत निजी अस्पतालों में मनमानी के खिलाफ किदवई नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ पूर्व सांसद राजाराम पाल ने किया। सयुस के नगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने कहा कि इस अवैध वसूली से हर तबका परेशान है। हरेक व्यक्ति को शिक्षा और चिकित्सा का मुफ्त अधिकार हासिल होना चाहिए। एक स्कूल का निर्माण 100 जेलों के रास्ते बन्द करता है। स्कूल और अस्पताल मनमानी कर रहे हैं। हर साल एक ही क्लास के लिए किताबें बदल दी जाती हैं। पहले पुरानी किताबों से परिवार और पड़ोस के बच्चे पढ़ लेते थे। सरकार शिक्षा माफिया पर नकेल कस रही है न ही नई वैकेंसी निकाल रही है। अभियान में 819 लोगों ने हस्ताक्षर किए। अजय श्रीवास्तव, मुकेश दीक्षित, कृपाशंकर यादव, कासिद, आलेख सिंह, केशव यादव, बड़े ठाकुर, अरशद दद्दा, सुकान्त शर्मा, शिवम जायसवाल, संजय यादव, अमर बहादुर, दिव्यांश शर्मा मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।