बुलेट के पत्नी को पीटकर घर से निकाला
Kausambi News - मंझनपुर में एक विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला ने अपने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति और सात...

मंझनपुर, संवाददाता कड़ा धाम कोतवाली के लेहदरी की एक विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत पर महिला थाना में दोनों पक्षों को बुलाया गया, लेकिन कोई बात नहीं बनी। रविवार को पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। फतेहपुर जिले के जहांगीर नगर खागा की रहने वाली जाहिद फातिमा ने बताया कि उसका निकाह दो साल पहले कड़ाधाम कोतवाली के लेहदरी गांव में जाहिद के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से पांच लाख रूपए नगदी के साथ सोने की जंजीर व बुलेट की डिमांड करने लगे।
इसके लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता ससुराल वालों का हर सितम सहती रही। मांग पूरी नहीं होने पर मानसिक व शारीरिक रूप से भी परेशान किया गया। मायके पहुंच पीड़िता आपबीती परिजनों को बताते हुए मामले की शिकायत महिला थाने में किया। दोनों परिवार के बीच पंचायत भी हुई पर बात नहीं सकी। रविवार की देर रात पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित पति जाहिद, सास फौमीदा, ससुर कासिम समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसओ नीलम राघव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।