Domestic Violence Case Woman Alleges Assault by Neighbor and Son-in-law मारपीट और छेड़खानी के मामले में मुकदमा, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsDomestic Violence Case Woman Alleges Assault by Neighbor and Son-in-law

मारपीट और छेड़खानी के मामले में मुकदमा

Kausambi News - मंझनपुर की एक महिला ने अपने पड़ोसी और दामाद पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। महिला का पति deceased है और उसके सभी बेटे विदेश में रहते हैं। 28 मार्च 2025 को आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसकी पिटाई की...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 7 May 2025 04:42 PM
share Share
Follow Us on
मारपीट और छेड़खानी के मामले में मुकदमा

मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। सभी बेटे परदेस में रहते हैं। पीड़िता की मानें तो उसके मकान के बगल में ही नंद अपना घर बनवाकर रहती है। नंद के साथ उसकी बेटी व दामाद भी रहते हैं। आरोप है कि वह लोग आए दिन बात-बात पर झगड़ा करते हैं। 28 मार्च 2025 को आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़िता की पिटाई की थी। इस दौरान नंद के दामाद ने छेड़खानी भी की थी। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर तभी पुलिस को दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर एएसपी से शिकायत की।

एएसपी राजेश कुमार सिंह के आदेश पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।