आतंकी हमले का पाकिस्तान को दें ठोस जवाब
Kausambi News - जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। विहिप, बजरंग दल और भाजपा ने मंझनपुर चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा जलाया। नेताओं ने आतंकवाद की निंदा की और कहा कि आतंकवादियों के...
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। शुक्रवार को विहिप व बजरंग दल व भाजपा द्वारा डायट मैदान से आक्रोश रैली निकाली गई। मंझनपुर चौराहे पर पाकिस्तान का झंडे व आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित डायट मैदान में शुक्रवार को काशी प्रांत कार्य समिति सदस्य अजय पांडेय ने पहलगाम हमले की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के स्लीपर सेल आज भी मौजूद हैं जो पाकिस्तान के इशारे पर कभी भी घृणित घटनाओं को करने के लिए तत्पर रहते हैं। इसका जवाब भारत सरकार को उतनी ही शक्ति से देना चाहिए।भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता लेकिन उसका मजहब अवश्य होता है, यह साफ दिखाई देता है। विहिप जिलाध्यक्ष अवधेश शुक्ल ने कहा कि भारत के मुस्लिम नेता इस निर्मम नरसंहार पर क्यों चुप्पी साधे हैं? वह वक्फ एक्ट का झूठा डर दिखाकर तो पूरे देश में अफरातफरी मचा सकते हैं। लेकिन कश्मीर घाटी में मारे गए इन मासूम हिंदू यात्रियों की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरने का साहस नहीं कर सकते। यह स्थिति अच्छी नहीं है। विहिप के जिला मंत्री नीलमणि ने कहा कि पूरा देश गुस्से में है। इसके बाद मंझनपुर चौराहे पर पाकिस्तानी झंडे व आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस मौके पर राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र साहू, रूपेंद्र शर्मा, राजेंद्र पाल, वेद पांडेय, जय नारायण, विद्यासागर, शिखर मिश्र, दीपक वर्मा, राजेंद्र केसरवानी, मनोज कुमार, ज्ञान सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र द्विवेदी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।