One Nation One Election BJP Meeting in Ken Kanwar Village Discusses Development एक राष्ट्र एक चुनाव से विकास को लगेंगे पंख : राकेश, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsOne Nation One Election BJP Meeting in Ken Kanwar Village Discusses Development

एक राष्ट्र एक चुनाव से विकास को लगेंगे पंख : राकेश

Kausambi News - सिराथू क्षेत्र के केन कनवार गांव में धर्मा देवी इंटर कॉलेज में भाजपा की बैठक हुई। मुख्य अतिथि राकेश त्रिपाठी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के लाभ बताए, जिसमें विकास में तेजी आने की उम्मीद है। जिलाध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 27 April 2025 10:04 PM
share Share
Follow Us on
एक राष्ट्र एक चुनाव से विकास को लगेंगे पंख : राकेश

सिराथू क्षेत्र के केन कनवार गांव स्थित धर्मा देवी इंटर कॉलेज में रविवार को एक राष्ट्र-एक चुनाव के मसले पर भाजपाइयों की बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि इसे संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि यह व्यवस्था लागू होने से विकास को पंख लगेंगे। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि साल के 12 महीने चुनाव होते रहते हैं। हर प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री चुनाव प्रचार करते हैं। इससे विकास कार्य थम जाते हैं। हर महीने आचार संहिता लगने से जन कल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित होती हैं। वन नेशन-वन इलेक्शन की व्यवस्था के बाद इन झंझावतों से छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवप्रताप मौर्य, महामंत्री युवा मोर्चा नीरज मोदनवाल, हर्ष केसरवानी, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।