Uttar Pradesh Minister Nand Gopal Gupta s District Tour Business Community Welcomes Him भ्रमण के दौरान दर्जनभर कार्यक्रमों में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsUttar Pradesh Minister Nand Gopal Gupta s District Tour Business Community Welcomes Him

भ्रमण के दौरान दर्जनभर कार्यक्रमों में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री

Kausambi News - उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सोमवार को जनपद भ्रमण किया। उन्होंने कई स्थलों पर कार्यक्रम में भाग लिया और व्यापारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री ने व्यापारी हित में...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 12 May 2025 05:22 PM
share Share
Follow Us on
भ्रमण के दौरान दर्जनभर कार्यक्रमों में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री

भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का सोमवार को जनपद भ्रमण कार्यक्रम रहा। इस दौरान वह दर्जनभर स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले मंत्री नंद गोपाल गुप्ता कोखराज पहुंचे। यहां पर मनोज केसरवानी के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। इसके बाद भरवारी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी के आवास पर पहुंचे जहां नगर के व्यापारियों के साथ-साथ व्यापार मंडल के महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नंदी वाणी पब्लिक स्कूल प्रबंधक अभिजीत केसरवानी के आवास पहुंचे।

यहां के बाद राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के युवा विंग के जिलाध्यक्ष गौरव केसरवानी उर्फ मोनू के आवास पहुंचे। जहां स्वागत के बाद मंत्री ने उपस्थित लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बताया। आपरेशन सिंदूर के बारे में बोलते हुए मंत्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन पर हमारी भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को उसकी असली जगह पर लाकर खड़ा कर दिया है। भारत द्वारा चलाये गये आपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान डर गया है और अब वह मुल्क को बचाने के लिए रहम की भीख मांग रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।