Woman Village Head Found Dead Allegations of Harassment Against In-Laws महिला प्रधान की मौत पर देवर-देवरानी पर केस, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsWoman Village Head Found Dead Allegations of Harassment Against In-Laws

महिला प्रधान की मौत पर देवर-देवरानी पर केस

Kausambi News - मंझनपुर के भरवारी में ग्राम प्रधान गीता देवी की लाश रेलवे लाइन पर मिली। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि गीता को उसके देवर और देवरानी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 21 May 2025 04:26 PM
share Share
Follow Us on
महिला प्रधान की मौत पर देवर-देवरानी पर केस

मंझनपुर, संवाददाता कोखराज के भरवारी में रेलवे लाइन पर मिली महिला ग्राम प्रधान की लाश के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतका की मां की तहरीर पर एफआईआर लिखी गई है। प्रधान के देवर व देवरानी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। कोखराज के रामपुर सुहेला की ग्राम प्रधान गीता देवी की सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे भरवारी रेलवे फाटक के समीप रेलवे पटरी पर लाश मिली थी। महिला प्रधान ने आत्महत्या की थी। इस मामले में प्रधान गीता देवी की मां कमला देवी पत्नी ननका ने कोखराज थाना पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी बेटी गीता देवी को उसका देवर पवन कुमार व उसकी पत्नी सुशीला देवी लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

आए दिन ताना मारते थे। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। घटना से एक दिन पहले गीता देवी को देवर व देवरानी ने खूब अपमानित किया था। दूसरे दिन भी वह गाली-गलौज कर रहे थे, इससे क्षुब्ध गीता देवी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।