Youth Stabbed in Old Rivalry in Dariyapur Village पुरानी रंजिश में युवक को चाकुओं से गोदा, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsYouth Stabbed in Old Rivalry in Dariyapur Village

पुरानी रंजिश में युवक को चाकुओं से गोदा

Kausambi News - मंझनपुर के दरियापुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। 24 वर्षीय अरविंद को गंभीर चोटें आईं और उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे प्रयागराज के एसआरएन...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 12 May 2025 05:19 PM
share Share
Follow Us on
पुरानी रंजिश में युवक को चाकुओं से गोदा

मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में रविवार की शाम को पुरानी रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार किया गया। इससे युवक को गंभीर चोटें आईं। युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, हालत नाजुक होने पर उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरियापुर निवासी अविनाश पटेल पुत्र शिवमूरत पटेल ने पिपरी थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके भाई 24 वर्षीय अरविंद रविवार की शाम को अपने घर से निकलकर दूसरे मोहल्ले जा रहा था। जैसे ही वह गांव के ही तीरथ पटेल के घर के सामने पहुंचा।

पहले से घात लगाकर बैठे आशीष पटेल ने चाकू से हमला बोल दिया। अरविंद के ऊपर आशीष ने ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। इससे उसको गंभीर चोटें आई। शोर मचाने पर गांव के लोग भागकर आए। अरविंद को आनन-फानन सीएचसी चायल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर अरविंद को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अविनाश पटेल की तहरीर पर आरोपी आशीष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर अरविंद के ऊपर हमला किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।