Eastern Uttar Pradesh Bhojpuri Festival Promotes Social Change Through Mass Marriages 11 कन्याओं के विवाह का संकल्प, सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने की पहल, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsEastern Uttar Pradesh Bhojpuri Festival Promotes Social Change Through Mass Marriages

11 कन्याओं के विवाह का संकल्प, सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने की पहल

Kushinagar News - कुशीनगर के एसपी पब्लिक स्कूल में पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव की बैठक में 11 कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी ली गई। एडवोकेट अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि यह पहल समाज के वंचित वर्ग के लिए है। विवाह की सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरMon, 14 April 2025 09:36 AM
share Share
Follow Us on
11 कन्याओं के विवाह का संकल्प, सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने की पहल

कुशीनगर। गुरवलिया बाजार स्थित एसपी पब्लिक स्कूल में पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव और व्यापारिक संगठन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए 11 कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी ली गई। पदाधिकारियों के चयन के साथ ही इस सामाजिक पहल को लेकर गहरी चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एडवोकेट अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव समाज के वंचित वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस बार समिति ने 11 कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी ली है। यह विवाह कन्या के पिता के घर से ही होंगे, ताकि दोनों पक्षों को सामूहिक विवाह में उत्पन्न होने वाली मानसिक असहजता से बचाया जा सके। अखिलेश्वर पांडेय ने इस पहल को स्पष्ट करते हुए कहा कि विवाह के लिये योग्य वर की खोज कन्या पक्ष द्वारा की जाएगी। जबकि विवाह की पूरी व्यवस्था, मंडप सजाना, बारात बुलवाना, बाइक, आभूषण, कपड़े और उच्च गुणवत्ता का गृहस्थी सामान, इन सभी खर्चों का जिम्मा संगठन पर रहेगा। संरक्षक आदित्य विशाल पाठक ने इस पहल को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए कहा कि यह काम समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही संभव हो सकेगा। समाज के हर वर्ग के लोग अगर मिलकर काम करें तो समाज में व्याप्त कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। इसके बाद बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ता अखिलेश त्रिपाठी को अध्यक्ष, आदित्य विशाल पाठक व विनोद उर्फ गुड्डू यादव को संरक्षक चुना गया। इसके अलावा धनंजय मिश्र व सोनू यादव को उपाध्यक्ष, नीरज लाल श्रीवास्तव, मृत्युंजय सिंह मोनू को मंत्री तथा राजेश राय को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान पारस जायसवाल, उपेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश पांडेय, बबलू जायसवाल, लक्ष्मण चौरसिया, अम्बिका शर्मा, मृत्युंजय पांडेय, प्रमोद यादव, सुनील गुप्ता, आशुतोष मिश्र, डॉ. शेषनाथ गुप्ता, मैनुद्दीन अंसारी, सत्यम शर्मा, जितेंद्र मिश्र, सोनू गुप्ता, संदीप गुप्ता, धमेंद्र सिंह, प्रधान अमावस यादव, सोनू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।