Grand Shobha Yatra by Brahma Kumaris in Fazilnagar Celebrates Divine Arrival फाजिलनगर में ब्रह्मकुमारीज संस्था ने निकाली शोभा यात्रा, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsGrand Shobha Yatra by Brahma Kumaris in Fazilnagar Celebrates Divine Arrival

फाजिलनगर में ब्रह्मकुमारीज संस्था ने निकाली शोभा यात्रा

Kushinagar News - फाजिलनगर में ब्रह्मकुमारीज संस्था द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा परमात्मा शिव के अवतरण के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। यात्रा का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरThu, 27 Feb 2025 02:05 AM
share Share
Follow Us on
फाजिलनगर में ब्रह्मकुमारीज संस्था ने निकाली शोभा यात्रा

फाजिलनगर। फाजिलनगर में ब्रह्मकुमारीज संस्था द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा को ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र से झंडी दिखाकर रवाना करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय तथा ब्रह्माकुमारी के मुख्यालय माउंटआबू से आए संजय कुमार ने इस क्षण को अद्भुत बताया। केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी भारती बहन ने कहा कि परमात्मा शिव के अवतरण के उपलक्ष्य में निकली यह भव्य झांकी उनके भक्ति के प्रति समर्पित है। यात्रा बाबू बाजार, मुख्य बाजार, बघौचघाट मोड़ से ब्लाक रोड, कालेज रोड होते हुए पुनः संस्था पर पहुंच कर समाप्त हुई। यात्रा में डा. केसी चौरसिया, डा. प्रवण चतुर्वेदी, वरिष्ठ उप निरीक्षक पटहेरवा हरेराम यादव, चौकी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा, एसआई विशाल सिंह, सूरज, सुनीता, गया, मीना, करन, उदयभान सिंह, रामप्रसाद लाल, रामायण सिंह आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।