Kushinagar Officials Inspect Deoria Jail Address Inmate Concerns जिला जज, डीएम व एसपी ने देवरिया जेल में कैदियों की जानी समस्या, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Officials Inspect Deoria Jail Address Inmate Concerns

जिला जज, डीएम व एसपी ने देवरिया जेल में कैदियों की जानी समस्या

Kushinagar News - कुशीनगर के जिला न्यायाधीश, DM, CJM, SP और ADJ ने देवरिया जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उच्चाधिकारियों ने खान-पान, सफाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरFri, 20 Dec 2024 01:11 AM
share Share
Follow Us on
जिला जज, डीएम व एसपी ने देवरिया जेल में कैदियों की जानी समस्या

पडरौना, निज संवाददाता। जनपद न्यायाधीश कुशीनगर सुशील कुमार शशि, डीएम विशाल भारद्वाज, सीजेएम कविता सिंह, एसपी संतोष कुमार मिश्र एवं एडीजे शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से गुरूवार को देवरिया जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए उसके निस्तारण का निर्देश दिया गया।

जेल परिसर के विभिन्न बैरक में जाकर सभी उच्चाधिकारियों ने जनपद कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात की तथा उनसे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस क्रम में बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय आदि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैदियों के लिए खान पान की उचित व्यवस्था एवं चिकित्सीय व्यवस्था की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। कैदियों से संवाद कर उच्चाधिकारियों द्वारा साफ सफाई, स्वास्थ्य सुविधाएं , जेल मेन्यू के अनुसार भोजन, जमानत की स्थिति सहित निरुद्ध कैदियों से वकील होने या ना होने की जानकारी भी ली गई। महिला बैरक में बच्चों को बिस्कुट भी वितरण किए गए।

उच्चाधिकारियों ने कैदियों से उनके मामले के विधिक पहलुओं व समस्याओं के बारे में पूछताछ की, उनके जमानत के संदर्भ में जानकारी लेकर उनका समाधान भी बताया। जिन कैदियों को अपने मामले में वकील की जरूरत थी, उन्हें नोट करने के निर्देश दिए।

वैसे कैदी जिनके कोई रिश्तेदार नहीं हैं उनके जमानत की पैरवी के संदर्भ में सरकारी वकील की व्यवस्था के बारे में भी बताया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ल, जेलर राजकुमार, उप जेलर आदित्य कुमार, शिवनाथ पांडेय, मोतीलाल, चिकित्सक डॉ. हरिपाल विश्वकर्मा, डॉ. राहुल त्रिपाठी, फार्मासिस्ट रमेश दुबे, मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।