3 करोड़ 89 लाख से गांवों में बनेंगे 16 अंत्येष्टिस्थल
Kushinagar News - कुशीनगर जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3 करोड़ 89 लाख 76 हजार रुपये की लागत से 16 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण किया जाएगा। अब तक 111 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल बन चुके हैं। चयन प्रक्रिया...

कुशीनगर। जिले के विभिन्न ग्रम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3 करोड़ 89 लाख 76 हजार रुपये की लागत से अंत्येष्टिस्थल का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिये अभी किसी ग्राम पंचायत का चयन नहीं किया गया है। चयन प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ कराने की कोशिश जारी है। जिले में अबतक करीब 111 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हो चुका है। इससे लोगों को प्रतिकूल मौसम में शवों का दाह करने में होने वाली परेशानी से अब राहत मिल रहा है। शासन की ओर से इस वित्तीय वर्ष में जिले में कुल 16 अंत्येष्टिस्थल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसके लिये करीब 3 करोड़ 89 लाख धन भी मिल चुका है। गांवों में स्थल चिह्नित होने के बाद निर्माण के लिये संबंधित ग्राम पंचायतों के खाते में धन भेजा जायेगा। अंत्येष्टिस्थल बनाने के लिये राजनैतिक दबाव होने से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासन की ओर से गांवों को चयनित करने के लिये कई मानक दिये गये हैं। मानक को पूरा करने वाले ग्राम पंचायतों में ही इसका निर्माण कराया जाएगा। विभाग ने ब्लॉकों में मानक पूरा करने वाले गांवों को चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। शासन की तरफ से जिले के लिए इस वर्ष 16 अंत्येष्टि स्थल निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, गांवों का चयन किया जाना है। ब्लॉकों से प्रस्ताव मांगा गया है। मानक को पूरा करने वाले ग्राम पंचायतों का चयन होने के बाद वहां अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शुरु होगा। -आलोक कुमार प्रियदर्शी, डीपीआरओ
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।