दिल्ली से कैब बुक कर लुटेरे सवारी बन बैठे, चालक से कार-मोबाइल-नकदी लूटी
यूपी के एटा में सवारी बनकर लुटेरों ने कार बुक की और रास्ते में चालक की पिटाई करते हुए कार, नकदी लूट ले गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार का पीछा किया। लुटेरे कार छोड़कर भाग गए।

यूपी के एटा में सवारी बनकर लुटेरों ने कार बुक की और रास्ते में चालक की पिटाई करते हुए कार, नकदी लूट ले गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार का पीछा किया। लुटेरे कार छोड़कर भाग गए। कार को पुलिस थाने ले आई। मामले में तहरीर दी गई। कासगंज-अलीगंज पुलिस सीमा विवाद में उलझी है।
फिरोजाबाद के गांव फफोतू हाल निवासी दिल्ली के गांव रासगांवा निवासी मनोज कुमार पुत्र करन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दिल्ली में कैब चलाते हैं। सोमवार की रात को दिल्ली के नरेला से तीन लुटेरों ने कासगंज जाने के लिए कैब बुक कराई थी। रात भर वह कार चलाते रहे। कार कासगंज के दरियाबगंज रोड पर पहुंची। सवारी बनकर बैठे लुटेरों ने कार रूकवाने लगे और हमला कर दिया। हमला करते हुए चार हजार रूपये, दो मोबाइल, कार लूट ले गए। कार में डालकर घुमाते रहे। किसी तरह छूटकर भागा और दरियागंज पुलिस चौकी पुलिस पहुंचे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
कार में लगे जीपीएस को बंद कर दिया। लूट की सूचना पुलिस ने तत्काल वायरलेस सेंट पर आसपास के थानों में भी कर दी। लूट की जानकारी मिलते ही अलीगंज पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को पीछे आते देख लुटेरे कार छोड़कर भाग गए। अलीगंज थाना पुलिस ने लूटी हुई कार को बरामद कर लिया। लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। थानाप्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि घटना कासगंज जिले की है। वायरलेस सेट पर कार लूट जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद लुटेरों का पीछा किया गया।
कायमगंज रोड पर पांचाली ढाबा के पास लुटेरे कार छोड़कर फरार हो गए। कार को बरामद कर लिया है। लुटेरों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि कासगंज, अलीगंज पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई है। घटनास्थल तय नहीं हो रहा है। इसके चलते अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई है। सीओ अलीगंज, सुधांशु शेखर ने इस बारे में कहा कि जानकारी पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। मुकदमा थाना अलीगंज पर दर्ज किया जा रहा है।