वैदिक रीति रिवाज के बीच शादी के बंधन में बंधे छह जोड़े
Kushinagar News - कुशीनगर के बनकटा बाजार के प्राचीन शिव मंदिर में जनहित सेवा संस्थान द्वारा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में वैदिक रीति रिवाज से छह जोड़ों ने शादी की। सभी नव दंपतियों को आभूषण और...

कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक के बनकटा बाजार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में जनहित सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में छह जोड़े वैदिक रीति रिवाज के बीच शादी के बंधन में बंध गये। देर शाम सभी जोड़ों को आयोजन समिति ने आभूषण और घर गृहस्थी बसाने के जरूरी सामान देकर विदा किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत क्षेत्र बनकटा बाजार ग्राम सभा के शिव मंदिर परिसर में रविवार की सुबह दस बजे क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से 6 बरात शिव मंदिर परिसर पर पहुंची, जहां आयोजक मण्डल ने सभी बारातियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद सभी जोड़ों को बगल में बने विवाह मंडप में पहुंचाया गया, जहां वैदिक मंत्रोचार व महिलाओं द्वारा गाये गये मंगलगीतों के बीच सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इसके बाद नव दंपती को मंच पर पहुंचाया गया, जहां क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने वर-वधू को आशिर्वाद देकर उनके मंगल जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन मजबुल्लाह राही ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति क्षेत्रीय लोकगायक मैतुल मस्ताना, मनीष मन, सुनील यादव कमेडियन, नागेन्द्र उजाला, बलराम बाली, प्रियंका मौर्या की टीम ने किया। अंत में समिति के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वर-वधू को आशीर्वाद देने वालों में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, पिछड़ा आयोग के सदस्य फुल बदन कुशवाहा, सेंट जोसफ स्कूल के निदेशक जोश, लड्डन खान, संजय यादव, दिनेश यादव, अमोद पाण्डेय उर्फ बाबू पांडेय, नीतेश वर्मा, मनोज शुक्ला, अलाउद्दीन अंसारी, अवध बिहारी चौधरी, चौरा ख़ास थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा, विशाल कांदु, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।