MLA Manish Jaiswal Highlights 8 Years of Government Achievements in Kushinagar Villages गांवों का भ्रमण कर विधायक ने बताई सरकार की उपलब्धियां, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsMLA Manish Jaiswal Highlights 8 Years of Government Achievements in Kushinagar Villages

गांवों का भ्रमण कर विधायक ने बताई सरकार की उपलब्धियां

Kushinagar News - कुशीनगर के विशुनपुरा ब्लॉक में विधायक मनीष जायसवाल ने तीन गांवों का दौरा कर सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने बताया...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSun, 30 March 2025 02:43 PM
share Share
Follow Us on
गांवों का भ्रमण कर विधायक ने बताई सरकार की उपलब्धियां

कुशीनगर। विशुनपुरा ब्लॉक के तीन गांवों में भ्रमण कर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के सफलतम 8 वर्ष के उपलब्धियों को बताया। उन्होंने विकास खंड के ग्राम सभा पटेरा खुर्द, खजुरिया बभनौली व पिपरा बाजार में ग्रामीणों से संपर्क किया। विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष दिनेश राय व पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा महेश चंद्र रौनियार ने घर-घर संपर्क कर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों, मजदूरों, महिलाओं, किसानों, दिव्यांगों के लिए धरातल पर अनेकों योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ आमजन को सुगमता से मिल रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त व दुरुस्त है। गन्ना किसानों को समय से भुगतान मिल रहा है। इस दौरान मंडल महामंत्री नित्यानंद पांडेय, भोला जायसवाल, शैलेश मद्धेशिया, अमरनाथ सोनी, अजय गुप्ता, मन्नू जायसवाल, बालक पासवान, अशोक कुशवाहा, संजय यादव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।