Tiranga Yatra in Kushinagar to Celebrate Operation Sindoor Success ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की तिरंगा यात्रा कल, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsTiranga Yatra in Kushinagar to Celebrate Operation Sindoor Success

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की तिरंगा यात्रा कल

Kushinagar News - कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरThu, 15 May 2025 10:31 AM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की तिरंगा यात्रा कल

कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई 16 मई को सुबह 7.30 बजे गायत्री मंदिर पडरौना से तिलक चौक तक तिरंगा यात्रा निकालेगी। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक गण मनीष जायसवाल, विवेकानंद पाण्डेय, विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा और डॉ असीम राय करेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के पराक्रम को पूरे जनपद में फैलाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

इसी क्रम में 16 मई को जिला मुख्यालय पर और 18 से 23 मई के बीच विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान आपरेशन सिंदूर, भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए इसके महत्व के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के सभी वर्तमान व पूर्व जिला पदाधिकारी, जिला में निवास करने वाले प्रदेश, क्षेत्रीय पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभागों के जिला तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी, आईटी व सोशल मीडिया पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि समय से पहुंच कर यात्रा को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।