District Completes 77 of Sugarcane Survey Ahead of Rain Deadline गन्ना सर्वे का समय पांच दिन घटा, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsDistrict Completes 77 of Sugarcane Survey Ahead of Rain Deadline

गन्ना सर्वे का समय पांच दिन घटा

Lakhimpur-khiri News - जिले में लगभग 77 प्रतिशत गन्ना सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। बारिश को ध्यान में रखते हुए, शासन ने सर्वे का कार्य 30 जून की बजाय 25 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया है। 451 सर्किल में 640 कर्मचारी इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीTue, 17 June 2025 10:56 PM
share Share
Follow Us on
गन्ना सर्वे का समय पांच दिन घटा

जिले में करीब 77 प्रतिशत गन्ना सर्वे का काम हो गया है। बरसात को देखते हुए शासन ने गन्ना सर्वे का काम 30 जून की बजाए अब 25 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया है। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 451 सर्किल में गन्ना सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में 640 कर्मचारी लगे हैं। करीब 77 प्रतिशत सर्वे का काम पूरा हो गया। 25 जून तक सर्वे पूरा कराने को लेकर कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसकी लगातार मानीटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों से अपील की गई है कि वह सर्वे के समय अपने खेतों के पास मौजूद रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।