Farmers Suffer as Maheshpur Canal Breaks Water Diverts to Khatina River नहर कटी होने से कठिना नदी में जा रहा पानी, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsFarmers Suffer as Maheshpur Canal Breaks Water Diverts to Khatina River

नहर कटी होने से कठिना नदी में जा रहा पानी

Lakhimpur-khiri News - महेशपुर में नहर की लापरवाही के चलते पानी कठिना नदी में जा रहा है, जिससे किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। नहर कई वर्षों से कटी हुई है और इसकी सफाई भी नहीं हुई है। अगर विभाग ध्यान देता तो नहर कटान...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 7 June 2025 05:22 PM
share Share
Follow Us on
नहर कटी होने से कठिना नदी में जा रहा पानी

महेशपुर। विभागीय उदासीनता और लापरवाही के चलते महेशपुर से निकली छोटी नहर कटी होने के कारण इसका पानी कठिना नदी मे जा रहा है। पानी आगे गांव तक न पहुंचने के कारण किसानो की फसलें सूखने की कगार पर है। महेशपुर से निकली छोटी नहर कन्हैया गंज, नया गांव होती हुई भदैया गांव के आगे तक जाती है। इलाके के किसान नहर के पानी से अपनी फसलों की सिचाई करते हैं। लेकिन कई वर्षो से नहर महेशपुर एक किलोमीटर आगे नया गांव मार्ग पर नहर कटी चल रही है। इसका पानी कठिना नदी मे जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर की सफाई भी कई वर्षो से नहीं हुई।

अगर विभाग इस तरफ ध्यान देता और नहर की सफाई हुई होती तो नहर कटान बंद हो जाता और कठिना में जा रहा पानी भी रुक जाता और पानी टेल तक पहुंचता तो किसानों की फसले भी नहीं सूख रही होती।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।