Holika Milan Ceremony Celebrates Poetry and Community Spirit होली मिलन में कवियों ने बांधा समां, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsHolika Milan Ceremony Celebrates Poetry and Community Spirit

होली मिलन में कवियों ने बांधा समां

Lakhimpur-khiri News - प्रगतिशील ब्राह्मण धर्मशाला में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की, जिससे लोगों में उत्साह बढ़ा। सदर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सराहना की, कहा कि ऐसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीMon, 24 March 2025 07:28 PM
share Share
Follow Us on
होली मिलन में कवियों ने बांधा समां

प्रगतिशील ब्राह्मण धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कवि अनिल अमल, राजेंद्र प्रसाद तिवारी कंटक, कमलेश धुरंधर, कमल पांडे ने रचनाएं सुनाई। लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। सदर विधायक योगेश वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मकता फैलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष नंद कुमार मिश्रा ने की। संचालन महामंत्री कुमुदेश शंकर शुक्ला व राजेश शुक्ला ने किया। अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष कमलाकांत दीक्षित, बलस्टर लाल पांडेय, प्रभाकर ब्रह्म मिश्रा, राजीव पांडे, प्रभात शुक्ला, मथुरा प्रसाद, अन्नू तिवारी, मनीष तिवारी, अंकुर शुक्ला, राकेश मिश्र, केआर पांडे, राजेश शुक्ला, नवीन पांडे, राम नारायण मिश्र, अभिषेक अवस्थी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।