Ishant Shukla Achieves All India 8th Rank in SSC CGL Becomes Income Tax Inspector ईशांत बने इनकम टैक्स इंस्पेक्टर , परिवार में खुशी का माहौल, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsIshant Shukla Achieves All India 8th Rank in SSC CGL Becomes Income Tax Inspector

ईशांत बने इनकम टैक्स इंस्पेक्टर , परिवार में खुशी का माहौल

Lakhimpur-khiri News - लक्ष्मी नगर कालोनी के ईशांत शुक्ला ने एसएससी सीजीएल में आल इंडिया आठवीं रैंक प्राप्त करके इनकम टैक्स निरीक्षक का पद हासिल किया है। यह सफलता उन्होंने स्वाध्याय से प्राप्त की। ईशांत ने दिल्ली...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीFri, 21 March 2025 05:03 PM
share Share
Follow Us on
ईशांत बने इनकम टैक्स इंस्पेक्टर , परिवार में खुशी का माहौल

शहर की लक्ष्मी नगर कालोनी निवासी बृजेश कुमार शुक्ला और सीमा शुक्ला के पुत्र ईशांत शुक्ला का चयन एसएससी सीजीएल आल इंडिया आठवीं रैंक प्राप्त करके इनकम टैक्स निरीक्षक के पद पर हुआ है। जिसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल है। ईशांत ने यह उपलब्धि स्वाध्याय से प्राप्त की है। कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी 2025 को किया गया था। इन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त किया है। ईशांत ने कक्षा एक से इण्टरमीडिएट तक की पढ़ाई सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज से की। हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2018 में 88.5 फीसदी अंक एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2020 में 84.4 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। उसके बाद इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दीन दयाल उपाध्याय कालेज से गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विषयों के साथ वर्ष 2023 में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। ईशांत शुक्ला के पिता बृजेश शुक्ला सेल्स मैनेजर और माता सीमा शुक्ला गृहिणी हैं। शुक्रवार को ईशांत को सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी और मधु त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।