Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsMissing Youth in Rura Sultanpur Family Files Police Report
मजदूरी करने गया युवक लापता
Lakhimpur-khiri News - फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के रूरा सुल्तानपुर में 18 वर्षीय रूपेश कुमार मजदूरी करने गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस में तहरीर दी। रूपेश अपने साथियों के साथ तरबूज...
Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 10 May 2025 11:45 PM

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के रूरा सुल्तानपुर में मजदूरी करने गया युवक शाम तक घर नही लौटा। परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है। सुल्तानपुर निवासी रूपेश कुमार (18) पुत्र श्यामबिहारी गांव के ही साथियों राज बहादुर, सूरज के साथ शुक्रवार को सुबह गांव से पांच सौ मीटर दूर शारदा नदी किनारे मजदूरी पर तरबूज तोड़ने गया था। दो तीन घंटे काम करने के बाद साथियों से बताया कि उसके पेट में दर्द हो रही है। इसके बाद गांव की तरफ चला गया। शाम तक घर नही पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। फूलबेहड़ पुलिस को तहरीर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।