पत्नी को घर से निकालकर दूसरी शादी करने का आरोप
खोड़ा थानाक्षेत्र की राजकुमारी ने पति पर दूसरी शादी करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पति और ससुरालियों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। राजकुमारी अपने बेटे से भी नहीं मिल पा...

ट्रांस हिंडन। खोड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह अकेली रह रही हैं। 10 मई को केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर की मूलनिवासी राजकुमारी की शादी पांच साल पहले टीटू से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि पति व ससुर समेत अन्य ससुराली शुरुआत से ही उन्हे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ दिन पहले ससुरालियों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। वह अपने बेटे से भी नहीं मिल पा रही हैं।
आरोप है कि बीते दिनों पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।