वन नेशन-वन इलेक्शन से समय और पैसे की होगी बचत
Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में गुरुनानक कन्या डिग्री कालेज में 'वन नेशन वन इलेक्शन' विषय पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि अमित गुप्ता और मुख्य वक्ता विजय शुक्ला रिंकू ने इस योजना के फायदों पर जोर दिया। कार्यक्रम में...

गोला गोकर्णनाथ। गुरुनानक कन्या डिग्री कालेज वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध प्रांत अमित गुप्ता, मुख्य वक्ता पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरजन लाल वर्मा द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। गोष्ठी में एक राष्ट्र एक चुनाव पर अपना विषय रखते हुए मुख्य वक्ता पालिका विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि पूरे देश में एक साथ चुनाव होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा देश अनावश्यक खर्चो से बचेगा। मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने अपना विषय रखते हुए कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से समय और पैसा दोनों की बचत होगी। एकबार चुनाव होने के बाद मध्यावधि चुनाव नहीं होगा। कार्यक्रम अध्यक्ष सुर्जन लाल वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन भाजपा नगर मंत्री धीरज बाजपेयी ने किया। गोष्ठी में पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए सैलानियों को दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोष्ठी में कार्यक्रम संयोजक, जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेन्द्र सिंह ,भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, कुम्भी मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार ,गुरुनानक डिग्री कालेज की प्राचार्या डा. अंजू भोगल, मैलानी मण्डल महामंत्री मिथलेश मिश्रा, कुम्भी मण्डल उपाध्यक्ष सर्वेश वर्मा, नगर मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।