Renowned Painter Rajendra Soni Shines Abroad with Over 10 000 Masterpieces विदेशो में देश का नाम रोशन कर रही हैं राजेंद्र सोनी की पेंटिंग्स, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsRenowned Painter Rajendra Soni Shines Abroad with Over 10 000 Masterpieces

विदेशो में देश का नाम रोशन कर रही हैं राजेंद्र सोनी की पेंटिंग्स

Lakhimpur-khiri News - चित्रकार राजेंद्र सोनी की पेंटिंग्स विदेशों में प्रसिद्धि प्राप्त कर रही हैं। 25 वर्षों से कला के क्षेत्र में सक्रिय, उनकी कला अमेरिका, जर्मनी और जांबिया में प्रदर्शित हो चुकी है। उन्हें कई पुरस्कार...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSun, 27 April 2025 04:03 AM
share Share
Follow Us on
विदेशो में देश का नाम रोशन कर रही हैं राजेंद्र सोनी की पेंटिंग्स

चित्रकार राजेंद्र सोनी की बनाई हुई पेंटिंग्स विदेशों में जलवा विखेर रही हैं। राजेंद्र सोनी कला क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत हैं। एक अनुभवी चित्रकार होने के साथ ही उनकी बनाई पेंटिंग अमेरिका, जर्मनी, जांबिया में प्रदर्शनी में शामिल हो चुकी हैं। राजेंद्र सोनी पेशे से कला शिक्षक हैं। उनके पिता स्व. होरीलाल सोनी सरकारी शिक्षक और माता गृहणी थीं। उन्होंने पहाड़पुर स्थित एक विद्यालय में कला अध्यापक के रूप में अध्यापन कार्य भी किया है। वर्ष 2004 में उन्हें नगर पालिका परिषद द्वारा गोला गौरव से सम्मानित किया जा चुका हैl उनकी बनाई पेंटिंग श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा जम्मू एवं कश्मीर के दर्शन एवं संस्कृति विभाग में भी लगी हुई हैं। पत्रिकाओं में भी उनकी पेंटिंग प्रकाशित हो चुकी हैं। कई अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राजकीय, अंचल स्तर तक उनकी पेंटिंग चयनित हो चुकी हैं। राजेंद्र सोनी वाटर, आयल एवं एक्रेलिक विधा में कलात्मक रचनाएं करते हैं। 25 वर्ष से अधिक के अंतराल में उन्होंने दस हजार से अधिक पेंटिंग बनाईं हैं। लाइव ड्राइविंग से लेकर प्राकृतिक चित्रण तक के कार्य किए हैं। दिल्ली, हरियाणा, वाराणसी में आयोजित हुई कला प्रदर्शनी में बेस्ट आर्टिस्ट अवॉर्ड एवं गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।