मायके से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के थाना शारदानगर क्षेत्र में एक महिला अपने देवर के साथ बाइक पर घर लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवर को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम...

लखीमपुर। थाना शारदानगर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने देवर के साथ मायके से बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रही थी। रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि देवर को हल्की फुल्की चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव कंचनुपर निवासी जियाउल्ला की 35 वर्षीय पत्नी शहनाज बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे ओयल चौकी क्षेत्र के सरैंया गांव स्थित अपने मायके से देवर आरिफ के साथ बाइक से घर वापस लौट रही थी। बताते हैं कि जैसे ही महिला बड़ागांव के पास पहुंची थी। पहले एक कार ने टक्कर मारी इससे देवर आरिफ सड़क के किनारे दूर गिरा। वहीं शहनाज सड़क पर ही गिर गई। बताते हैं कि आगे से आ रहे एक ट्रक ने शहनाज को कुचल दिया। हादसे में महिला की शहनाज की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।