Lucknow Lokbandhu Hospital fire incident: 225 patients shifted to another hospital in one and a half hours लखनऊ लोकबंधु अस्पताल अग्निकांड : डेढ़ घंटे में दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट हुए 225 मरीज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsLucknow Lokbandhu Hospital fire incident: 225 patients shifted to another hospital in one and a half hours

लखनऊ लोकबंधु अस्पताल अग्निकांड : डेढ़ घंटे में दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट हुए 225 मरीज

  • लखनऊ लोकबंधु अस्पताल अग्निकांड के दौरान डेढ़ घंटे में 225 मरीज दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किए गए। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे। किसी के जानमाल का नुकसान नहीं है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 15 April 2025 05:51 AM
share Share
Follow Us on
लखनऊ लोकबंधु अस्पताल अग्निकांड : डेढ़ घंटे में दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट हुए 225 मरीज

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग के बाद अफरातफरी मची गई। आग की सूचना मिलने पर लोकबंधु अस्पताल पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटनास्थल देखने के बाद बताया कि आग की सूचना पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को वार्ड से हटा लिया। करीब 225 मरीजों को वार्ड से शिफ्ट किया गया है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे। किसी के जानमाल का नुकसान नहीं है।

उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को लोकबंधु की भांति मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा। मरीज व उनके तीमारदारों को किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। मौजूदा समय में पूरा अस्पताल खाली करा लिया गया है। डीएम विशाख जी ने बताया कि सभी मरीज सुरक्षित हैं। सीएफओ के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी राहत कार्य में लगे हुए हैं।

बड़ी संख्या में पहुंचीं एंबुलेंस: बड़ी संख्या में 102 व 108 सेवा की एम्बुलेंस को लगाया गया। आधा दर्जन गंभीर मरीजों को केजीएमयू के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। बाकी मरीजों को बलरामपुर सिविल और आलमबाग के 50 बेड हॉस्पिटल भेजा गया है। डेढ़ घंटे के भीतर सभी 225 मरीजों को अस्पताल से शिफ्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:लखनऊ लोकबंधु अस्पताल अग्निकांड : किसी ने कंधे पर मरीज लादा, कोई बेड लेकर भागा
ये भी पढ़ें:लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, मरीजों को लेकर बेड सहित बाहर भागे तीमारदार

मोबाइल की रोशनी में मरीजों को शिफ्ट किया

अस्पताल की बिजली तत्काल काट दी गई। इससे वार्ड में घुप अंधेरा हो गया। डॉक्टर, कर्मचारी, नर्स और तीमारदारों ने मोबाइल की रोशनी के सहारे मरीजों को शिफ्ट किया। आग लगने के स्पष्ट कारणों की सटीक जानकारी नहीं हो सकी। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है। घटना स्थल पर डीसीपी दक्षिण, डीसीपी पूर्वी, सीएफओ मंगेश कुमार व आला अफसर मौके पर पहुंचे।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |