कोई विभाग और कार्य भाजपा के भ्रष्टाचार से अछूता नहीं : अखिलेश
Lucknow News - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होंने कहा कि हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसमें जल जीवन मिशन, धान और गेंहू की खरीद,...

लखनऊ। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार में हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार और लूट है। भाजपाई जनता के पैसे की लूट कर रहे है। जल जीवन मिशन से लेकर धान, गेंहू खरीद, इन्वेस्ट यूपी और एक्सप्रेस-वे निर्माण तक कहीं कोई विभाग और कार्य भाजपा के भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। अखिलेश यादव ने शनिवार को जारी बयान में जल जीवन मिशन के नाम पर बन रही पानी की टंकियां भाजपाइयों के भ्रष्टाचार के भार को नहीं सह पा रही है। प्रदेश में धान खरीद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।
सिद्धार्थ नगर जिले समेत कई स्थानों पर बिना धान खरीद के पैसे का बंदरबांट हो गया। प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के नाम पर भी जमकर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार चल रहा है। कमीशन के बंटवारे का झगड़ा हुआ तो सरकार की पूरी पोलपट्टी खुल गयी। भ्रष्टाचार में शामिल आईएएस अधिकारी तक भागे हुए है। ईमानदारी का झूठा ढोंग करने वाली सरकार ने एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं में भारी लूट किया है। बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे तो प्रधानमंत्री जी के उद्घाटन करने के बाद ही धंस गया। उसका मेंटेनेंस अभी भी चल रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बनने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे में भ्रष्टाचार और लूट जारी है। इससे पहले सड़क गड्ढ़ामुक्त करने के नाम पर जो भ्रष्टाचार हुआ उससे सभी लोग परिचित है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।