Attempted Sexual Assault on Minor Girl in Lucknow Painter Arrested पुताई कारीगर ने मासूम से किया दुराचार का प्रयास, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAttempted Sexual Assault on Minor Girl in Lucknow Painter Arrested

पुताई कारीगर ने मासूम से किया दुराचार का प्रयास

Lucknow News - लखनऊ के विजय नगर में एक पुताई कारीगर ने सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिवार वाले दौड़ पड़े और आरोपित भाग गया। परिवार ने कृष्णानगर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 3 May 2025 10:44 PM
share Share
Follow Us on
पुताई कारीगर ने मासूम से किया दुराचार का प्रयास

लखनऊ, संवाददाता विजय नगर में पुताई कारीगर ने छत पर खेल रही मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिवार वाले दौड़ पड़े। जिन्हें आते देख आरोपित भाग गया। यह आरोप लगाते हुए बच्ची के परिवार ने कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। विजय नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में पुताई का काम हो रहा है। शुक्रवार को मवैया दुर्गापुरी निवासी मो. जैद पुताई के लिए आया था। शाम करीब छह बजे वह छत पर पुताई कर रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची छत पर आकर खेलने लगी। आरोपित जैद ने टॉफी का लालच देकर मासूम को अपने पास बुलाया, जिसके बाद मासूम से दुराचार का प्रयास किया।

जैद की हरकत का विरोध करते हुए बच्ची शोर मचाने लगी। जिसकी आवाज सुन कर परिवार वाले छत पर पहुंचे। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि बच्ची दूसरी कक्षा में पढ़ती है। आरोपित मो. जैद की तलाश में छापे मारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।