BJP Protests Against SP s Indecent Comments on Deputy CM Brajesh Pathak अभद्र टिप्पणी की निंदा की, विरोध में फूंका पुतला, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBJP Protests Against SP s Indecent Comments on Deputy CM Brajesh Pathak

अभद्र टिप्पणी की निंदा की, विरोध में फूंका पुतला

Lucknow News - सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल द्वारा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 19 May 2025 08:20 PM
share Share
Follow Us on
अभद्र टिप्पणी की निंदा की, विरोध में फूंका पुतला

समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल द्वारा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठनों ने अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख का पुतला दहन किया। वहीं, संगठनों ने अभद्र टिप्पणी की निंदा की और दोषियों पर जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। आलमबाग के चंदरनगर गेट के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू के नेतृत्व में चंदरनगर गेट के सामने जुटे कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर सुमेश मिश्रा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति ने निंदा की गोमती नगर जन कल्याण महासमिति ने सपा द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी की सर्वसम्मति से निंदा की। इस बाबत सोमवार को आयोजित महासमिति की आपतकालीन बैठक में धरना-प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष डॉ बीएन सिंह व महासचिव डॉ राघवेन्द्र शुक्ला ने इस मामले में जांच करा कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की। बैठक में कार्यकारी महासचिव कर्नल एएन पांडेय, सचिव सीजी नायर, कार्यकारी सचिव संजय निगम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।