Congress to Host Participation Justice Conference for OBC on June 14 कांग्रेस ओबीसी मोर्चा का भागीदारी न्याय महासम्मेलन 14 को, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCongress to Host Participation Justice Conference for OBC on June 14

कांग्रेस ओबीसी मोर्चा का भागीदारी न्याय महासम्मेलन 14 को

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा 14

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 12 June 2025 09:31 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ओबीसी मोर्चा का भागीदारी न्याय महासम्मेलन 14 को

लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा 14 जून को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर भागीदारी न्याय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव इस अवसर पर विभाग के 14 जून से 14 जुलाई तक आगामी एक महीने चलते वाले प्रदेशव्यापी व जनपद स्तरीय कार्यक्रम भी लांच करेंगे। जिला मुख्यालयों पर भागीदारी पदयात्रा निकाली जाएगी। ओबीसी वर्ग की विभिन्न जातियों के जातीय सम्मेलन होंगे। एक से 14 जुलाई तक विभिन्न विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में कार्यक्रम होंगे, आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा हटाने की मांग को लेकर गांवों में चौपाल लगाने सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनिल जयहिन्द बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद तनुज पुनिया, सांसद राकेश राठौर सहित अन्य शामिल होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।