Fake Oxytocin Injection Trade Exposed 70 Lakh Worth Seized in Major Raids मदेयगंज के मकान में तैयार हो रहा था नकली ऑक्सीटोसिन, पुलिस-एफएसडीए ने मारा छापा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFake Oxytocin Injection Trade Exposed 70 Lakh Worth Seized in Major Raids

मदेयगंज के मकान में तैयार हो रहा था नकली ऑक्सीटोसिन, पुलिस-एफएसडीए ने मारा छापा

Lucknow News - राजधानी में नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का कारोबार भी चल रहा है। राजधानी में नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का कारोबार भी चल रहा है।

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 31 Jan 2025 08:47 PM
share Share
Follow Us on
मदेयगंज के मकान में तैयार हो रहा था नकली ऑक्सीटोसिन, पुलिस-एफएसडीए ने मारा छापा

राजधानी में नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का कारोबार भी चल रहा है। धंधेबाज जहरीली फिनायल-सिरका से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन तैयार कर रहे हैं। जो जानवरों के साथ इंसानों की सेहत के लिए घातक है। मदेयगंज टीजी हॉस्टल के पास एक मकान में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिलावटी ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन पकड़ा गया था। एसटीएफ व खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापेमारी की। करीब 13 घंटे चली कार्रवाई में 70 लाख रुपए का ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन व कैमिकल पकड़ा। जुबैर नाम के युवक को दबोचा गया। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके साथ जुड़े लोगों के बारे में जानकारी ली गई।

पूछताछ में जुबेर ने बताया कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को बनाने में इस्तेमाल होने वाला कैमिकल काफी महंगा होता है। लिहाजा फिनायल-सिरका का इस्तेमाल किया जाता है। यह सस्ता होने के साथ असरकारक भी होता है। आरोपित ने बताया कि गिरोह में कई लोग शामिल है। दिल्ली से लिक्विड ऑक्सीटोसिन की खरीद की जाती है। जिसे मदेयगंज स्थित मकान में स्टोर किया जाता है। बाजार में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की काफी मांग है। वहीं, बिक्री पर प्रतिबंध है। ऐसे में दोहरा मुनाफा कमाने के लिए गिरोह के सदस्य लिक्विड ऑक्सीटोसिन में फिनायल और सिरके की मिलावट करते है। जिससे नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन तैयार किया जाता है।

एफएसडीए में सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि फिनायल-सिरका से तैयार नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जानवर व इंसान दोनों की सेहत के लिए घातक है। नकली इंजेक्शन के बाद निकाला गया दूध भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। फल व सब्जी में इस्तेमाल भी इंसानों की सेहत बिगाड़ सकता है। आंतों व पेट के दूसरे अंगों से संबंधित बीमारी हो सकती है।

पहले भी पकड़ी गई खेप

14 अगस्त 2024

आशियाना से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा था।

29 नवंबर 2024

ठाकुरगंज के मकान पर एसटीएफ ने छापा मार कर 39 लाख की ऑक्सीटोसिन बरामद की

16 नवंबर 2024

चारबाग जीआरपी ने छपरा से भेजी गई ऑक्सीटोसिन के पार्सल पकड़े

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।