सपा के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का निधन
Lucknow News - समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और कन्नौज के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे मेदांता अस्पताल में एक माह से भर्ती थे और उम्र से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे थे।...

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे और कन्नौज के पूर्व सांसद 82 वर्षीय छोटे सिंह यादव का शुक्रवार का मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों के अलावा शुभचिंतकों के साथ ही सपा के कई नेता मेदांता अस्पताल पहुंचे। सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुछ दिन पहले मेदांता अस्पताल में उन्हें देखने गए थे। इसके अलावा सपा के कई अन्य बड़े नेता भी कई बार मेदांता अस्पताल कुशलक्षेम लेने आए थे। मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि छोटे सिंह यादव करीब एक माह से भर्ती थे।
उम्र अधिक होने के साथ ही उन्हें कई दिक्कतें थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।