Local Residents Protest in Faizullaganj Ward Over Poor Sanitation Despite Minister s Inspection फैजल्लागंज में सफाई न होने से नाराज लोगों का प्रदर्शन, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLocal Residents Protest in Faizullaganj Ward Over Poor Sanitation Despite Minister s Inspection

फैजल्लागंज में सफाई न होने से नाराज लोगों का प्रदर्शन

Lucknow News - प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के निरीक्षण के बाद भी फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में सफाई न होने पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि मंत्री की नाराजगी के बावजूद नगर निगम ने कोई सफाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 15 June 2025 08:52 PM
share Share
Follow Us on
फैजल्लागंज में सफाई न होने से नाराज लोगों का प्रदर्शन

प्रभारी मंत्री के निर्देश के बावजूद फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में रविवार को सफाई न होने से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि शनिवार को वित्त एवं लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने निरीक्षण में गंदगी मिलने नाराजगी जतायी थी। इसके बावजूद सफाई नहीं करायी गई। स्थानीय निवासी एवं बाल महिला सेवा संगठन दुर्गा वाहिनी की अध्यक्ष गुड़िया सिंह मंत्री के निरीक्षण के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नगर निगम ने इलाके में कोई सफाई अभियान नहीं चलाया। इलाके में गंदगी फैली है। गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां बजबजा रही है।

फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में नगर निगम की तरफ से करीब 75 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इसके बावजूद इलाके में नियमित सफाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोग परेशार हैं। प्रदर्शन में प्रियांका बाजपेई, राम विलास शर्मा, मोहम्मद नासिर डॉ विशाल सिंह, गोपाल तिवारी, सूरज कश्यप व मो. यूनुस समेत स्थानीय लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।